बिहार: प्रेमी जोड़े के साथ लोग करते रहे बदसलूकी, पुलिस देखती रही तमाशा

पटना.बिहार के गया में एक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका सुनसान जगह बैठे दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ लड़के वहां पहुंच जाते हैं और लड़की के कपड़े छीनने की कोशिश करते हैं। लड़की छोड़ने की गुहार लगाती रहती है। इसी बीच कोई पुलिस को बुला लेता है। लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोगों की बदसलूकी जारी रहती है। 
प्रेमी जोड़े के साथ लोग करते रहे बदसलूकी, पुलिस देखती रही तमाशा

रोज मिलने के लिए आते थे…

– वायरल वीडियो में लोग यह बोलते नजर आ रहे हैं कि दोनों इससे पहले भी मिलने के लिए यहां पर आते थे। दोनों को यहां कई बार देखा गया था। इसलिए इस बार दोनों को पकड़ लिया गया। लोगों का कहना है कि प्रेमिका शादीशुदा होने के बाद भी प्रेमी से मिलने के लिए चोरी-छुपे घर से आ जाती थी।

इसे भी देखें:- अभी अभी: अफगानिस्तान में हुआ बड़ा आतंकी हमला, अब तक 66 लोगों की मौत, 170 से भी ज्यादा घायल

– वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी युगल को स्थानीय लोग घेरे हुए हैं। दोनों से उसके बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्रेमिका औरंगाबाद जिले की तो प्रेमी गया जिले का होने की बात कर रहा है। प्रेमिका अपने पति के बारे में बता रही है कि वह घर पर रहते हैं। कुछ काम नहीं करते। वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button