पापुआ न्यू गिनी में तबाही बनकर आई लैंडस्लाइड, 300 पार पहुंची मरने वालों की संख्या

आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी से कल एक खौफनाक मामला सामने आया था। मालूम हो कि पापुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में कल लैंडस्लाइड से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही इस हादसे से कई घर भी ढह गए हैं। अब लेटेस्ट आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 300 से ज्यादा लोग और 1,100 से ज्यादा घर मलबे में दब गए हैं। बता दें कि, ये मामला कल सुबह 3 बजे का है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था।

इस तरह निकाले गए शव
वहीं पापुआ न्यू गिनी पोस्ट कूरियर ने देश की संसद के एक सदस्य ऐमोस अकेम के बयान का हवाला देते हुए बताया है कि लैंडस्लाइड से 300 से ज्यादा और 1,182 लोग मलबे में दब गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प के मुताबिक, आपातकालीन टीम की मदद से इलाके से चार शव निकाले भी गए हैं। लैंडस्लाइड के कारण हाईवे तक पहुंचने वाला रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है, ऐसे में हेलीकॉप्टर ही एक जरिया है।

बिलख-बिलख कर रो रही हैं महिलाएं
गांव के निवासी निंगा रोल ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है, गांव के लोग जीवित बचे लोगों की तलाश में होश खो रहे हैं। ग्रामीण निवासियों को चट्टानों,उखड़े पेड़ों और मिट्टी के टीलों पर चढ़ते हुए देखा जा सकते है। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में महिलाओं को रोते हुए सुना जा सकता है।

इससे पहले निंगा रोल ने बताया था, कि इस लैंडस्लाइड में उन्होंने भी अपने परिवार के चार लोगों को खो दिया है। वहीं प्रधान मंत्री जेम्स मारापे ने भी इस घटना पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा अधिकारी, डिफेंस फोर्स ग्रामीण निवासियों को सहायता प्रदान करने की कोशिश में जुट गए हैं।

Back to top button