गर्मियों में घर पर ही बनाए पान-गुलकंद शेक, जानें तरीका…

इस समय गर्मी आ गई है और सभी कुछ ना कुछ ठंडा पीने के लिए बेताब रहते हैं. इस मौसम में ठंडा पीने से काफी राहत मिलती है. आइए में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पान-गुलकंद शेक बनाने की रेसिपी. आप इसे बनाकर गर्मियों का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं पान-गुलकंद शेक बनाने की विधि. जी दरअसल गुलकंद और पान दोनों की तासीर ठंडी होती है इस कारण यह गर्मी में कारगर होती है.


आवश्यक सामग्री –

– 2 कप दूध
– 2 पान के पत्ते
– 1 टीस्पून सौंफ
– आधा टीस्पून इलायची पाउडर
– 1 टीस्पून गुलकंद
– 1/4 कप टूटी-फ्रूटी
– 1 टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क
 
बनाने की विधि – इसके लिए मिक्सर में पान के पत्ते, सौंफ, गुलकंद और 2 टेबलस्पून दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब पैन में दूध गरम करें. उबाल आने पर आंच कम करके गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर आंच से उतार लें. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क और पान के पत्तों का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. अब ठंडा करने के लिए फ्रिज में आधे घंटे तक रखें. इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर दोबारा ब्लेंड करें. अब ग्लास में डालकर टूटी-फ्रूटी से गार्निश करके सर्व करें.

Back to top button