आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान ने ने मांगा सहयोग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने काबुल के एक लग्जरी होटल में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की तथा देशों से बढ़ते आतंकवाद से प्रभावी तरीके से निपटने एवं इसके खात्मे के लिए सहयोग का आह्वान किया.आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान ने मांगा सहयोग

काबुल के इंटरकॉन्टीनेन्टल होटल में घुस कर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए. सुरक्षा बलों को इन हमलावरों से निपटने में करीब 12 घंटे का समय लगा. विदेश विभाग ने एक बयान में कहा ‘‘पाकिस्तान बीती शाम काबुल के होटल में हुए निर्मम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है.’’

बयान में आगे कहा गया है ‘‘हमारे विचार से, आतंकवाद के बढ़ते खतरे से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए देशों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है.’’ अफगानिस्तान पाकिस्तान पर उन आतंकियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कराने का आरोप लगाता है जो अफगानिस्तान में आतंकी हमले करते हैं.

Back to top button