पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उलंघन, पुंछ में शुरु की फायरिंग

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में फायरिंग शुरु कर दी है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुंछ के दिगवार सेक्टर में गुरुवार रात 1 बजे से शुरु हुई फायरिंग अब तक जारी है।
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है वह एक के बाद एक सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। जम्मू कश्मीर के पुंछ के दिगवार और मालती इलाके में गोलीबारी की थी और सेना पर मोर्टार दागे गए थे।
अभी-अभी पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, ले सकते है ये बड़ा फैसला!
हाल ही में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट के पास BSF कैंप में आतंकी हमला किया गया। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हो गए। गोगो हुमहमा इलाके में स्थित बीएसएफ कैंप की 182वीं बटालियन पर आतंकवादियों ने फिदायीन हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आतंकी सुबह साढे चार बजे के करीब BSF कैंप में घुसने की फिराक में थे। लेकिन आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी और आतंकवादी गतिविधि का पता चलते ही सेना ने फायरिंग शुरु कर दी।
हमले के पीछे जैश-ए-मुहम्मद के अफजल गुरु स्क्वॉड का हाथ होने की आशंका है। हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सेना की कड़ी सुरक्षा की वजह से आतंकी एयरपोर्ट में नहीं घुस पाए वरना बड़ा आतंकी हमला हो सकता था।





