PAK vs SL: बारिश की वजह से रद हुआ पाकिस्तान-श्रीलंका मैच तो सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा?

पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। पाकिस्तान की टीम अगर इस मुकाबले में बड़े अंत से जीत हासिल करती है, तो वे सेमीफाइनल का टिकट पा सकते हैं। हालांकि, इसकी संभावना बहुत ही कम दिखाई दे रही है क्योंकि पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है।
अगर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच में बारिश खलल डालती है, तो फिर किस टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुले हुए हैं। हालांकि, सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम के लिए ये आसान नहीं होने वाला है।
बारिश से रद हुआ मैच तो सेमीफाइनल में कौन?
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पल्लेकल में खेला जाना है। ये मुकाबला अगर बारिश की वजह से रद होता है, तो दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। पाकिस्तान ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मुकाबले में हार मिली है और एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इस तरह से पाकिस्तान के 1 अंक हैं। श्रीलंका को अपने दोनों मैचों में हार मिली है। ऐसे में अगर मैच बारिश की वजह से रद होता है, तो पाकिस्तान को एक अंक मिलेंगे और उनके कुल 2 अंक होंगे। तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम के 3 अंक हैं। इस आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का क्या है समीकरण?
पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उन्हें श्रीलंका को 6 रनों से हराना होगा। अगर वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, तो श्रीलंका के द्वारा दिए गए लक्ष्य को उन्हें 13.1 ओवरों में हासिल करना होगा। इस तरह से पाकिस्तान न्यूजीलैंड के रन रेट को पार कर लेगी और 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
पल्लेकल में कैसा रहेगा मौसम?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला पल्लेकल में खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होगा। अगर मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना की बात करें, तो एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मात्र एक प्रतिशत है। यानी बारिश मैच में खलल नहीं डालने वाली है और पाकिस्तान को अगर पहुंचना है, तो उन्हें तय ओवर और रन से हराना होगा।
पाकिस्तान-श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पाकिस्तान ने अब तक 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका की टीम 12 मैचों जीत हासिल कर सकी है। पिछले 6 टी20 मैचों पर नजर डालें, तो यहां भी पाकिस्तान की टीम बढ़त बनाए हुए है। पाकिस्तान ने 4 मैचों में जीत दर्ज है, जबकि श्रीलंका 2 मैच ही अपने नाम कर सका है।





