पाक अधिकृत कश्मीर हमारा, उसे हम लेकर रहेंगे: गृह मंत्री अमित शाह

20 मई को होने वाले मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत हिस्सा बताया और उसे अपने कब्जे में करने का संकल्प दोहराया। आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेता पाकिस्तान के एटम बम से भारत सरकार को डरा रहे हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं । पाकिस्तान की हर नापाक चाल का मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार हैं।

गठबंधन की सरकार बनने के बाद देश में प्रधानमंत्री पद को लेकर मचेगी खींचतान
गृह मंत्री ने कांग्रेस, सपा समेत समूचे विपक्ष पर करारा हमला किया। कहा कि गठबंधन की सरकार बनने के बाद देश में प्रधानमंत्री पद को लेकर खींचतान मच जाएगी और देश का नेतृत्व डगमगा जाएगा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार शनिवार को थमने के चंद घंटे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शहर के जीआईसी मैदान से हुंकार भरी। अमित शाह ने देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव को राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच बताया।

अपने वोट बैंक को साधने के चलते राम मंदिर नहीं गए सोनिया गांधी और राहुल गांधी
गृहमंत्री ने कहा कि राम मंदिर बन जाने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह अपने वोट बैंक को साधने के चलते वहां नहीं पहुंचे। कहा कि कोरोना वैक्सीन पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि परचून की दुकान नहीं है। देश को 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। सपा पर हमलावर होते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि जब सूबे में सपा का जमाना था तो गुंडों का राज होता था। गोलियां चलती थीं और अपहरण होते थे। वर्ष 2017 में जब से भाजपा की सरकार बनी तो गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम मुख्यमंत्री योगी ने किया।

Back to top button