पाक से हो एक बार आरपार की लड़ाई, चीन को भी सिखाया जाए सबक-अन्ना हजारे

पाकिस्तान ने तमाम समझौतों का उल्लंघन करते हुए देश की सीमा पर नापाक हरकत की है। इसलिए, पाकिस्तान से एक बार आरपार की लड़ाई होनी ही चाहिए। इस बार चीन आंख दिखाए तो उसे भी सबक सिखाया जाए। बुधवार को ये विचार गांधीवादी नेता और जानेमाने समाजसेवी अन्ना हजारे ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए। 

पाक से हो एक बार आरपार की लड़ाई, चीन को भी सिखाया जाए सबक-अन्ना हजारे

23 मार्च से महाआंदोलन की शुरुआत 

अन्ना ने बताया कि बीते दो माह से देश के विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं। वह अभी तक 18 राज्यों के किसानों से मिल चुके हैं और उनकी समस्याएं जानी हैं। दिल्ली में 23 मार्च से महाआंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने, किसानों को पेंशन स्कीम और जनलोकपाल बिल लाने की मांग को लेकर अनशन किया जाएगा।

चीन की अर्थव्यवस्था भारत की मोहताज 
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश चीन में निर्मित ज्यादातर वस्तुएं बेचने के लिए भारत ही मुख्य बाजार है। यानी चीन की अर्थव्यवस्था भारत की मोहताज है। यदि भारत के नागरिक चीन का माल खरीदना बंद कर दें तो उससे लड़े बिना ही जंग जीती जा सकती है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थापित होगा देश का पहला इंडो-पोलिश केंद्र

वोट या चंदा मांगने नहीं जा रहे 
गांधीवादी नेता ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में वह किसी से वोट या चंदा मांगने नहीं जा रहे हैं। इस दौरे की मुख्य वजह देश के अन्नदाताओं को उनका हक दिलाना है। इसलिए उन्हें किसानों का व्यापक समर्थन भी मिल रहा है।

निशाने पर मोदी सरकार भी 
अन्‍ना हजारे ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि मैं मजबूत लोकपाल के लिए लड़ रहा था और मोदी सरकार ने भ्रष्ट लोगों को बचाने व सशक्त लोकपाल को कमजोर करने के लिए तीन दिन में बिल पास कर दिया था। 27 मार्च 2016 को लोकसभा से, 28 जुलाई 2016 को राज्य सभा से व 29 जुलाई 2016 को राष्ट्रपति से बिल पर साइन करा लिया था। अन्ना ने आगे कहा कि दो माह से देश में किसानों की समस्या को लेकर सभा कर रहा हूं। मेरी वजह से अब तक छह कैबिनेट मंत्री, 400 भ्रष्ट अफसर घर बैठ गए हैं। जितनी बार मैं जेल गया, उतनी बार सरकारें गिर गई। महाराष्ट्र में दो बार, दिल्ली में एक बार सरकार गिर चुकी है।

Back to top button