दर्दनाक घटना: ट्रॉली बैग में मिला 8 साल की बच्ची का शव, चारो तरफ मचा हडकंप

दिल्ली में एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। एक ट्रॉली बैग में 8 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला दिल्ली के यमुना बॉयोडायवर्सिटी पार्क के पास का है। जहां एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें एक 8 साल की लड़की का शव निकला। उसके गले पर उंगली के निशान मिले हैं, पुलिस जांच में जुट गई है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वजह स्पष्ट होगी।
Back to top button