पुरुषों के लिंग में दर्द होना एक आम समस्‍या है, जानें पेनिस में दर्द किन कारणों से हो सकता है..

रुषों के लिंग में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। ज्यादातर पुरुष इस बारे में किसी से खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर इस परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। अगर पेनिस में दर्द के अलावा लिंग के आसपास सूजन या लालिमा हो या डिस्चार्ज आ रहा हो, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखें, तो आपको डॉक्टर से तुरंत जांच करवानी चाहिए ताकि वे इसका उचित इलाज कर सकें। पेनिस में दर्द की समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई बार किसी चोट या बीमारी की वजह से पेनिस में दर्द हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेनिस में दर्द क्यों होता है और इससे बचाव के उपाय क्या हैं – 

पेनिस में दर्द के कारण

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

पेनिस में पेन का एक बड़ा कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हो सकता है। आमतौर पर इसे महिलाओं की बीमारी माना जाता है। लेकिन, पुरुषों में भी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या हो सकती है। डायबिटीज, हाइजीन की कमी या गंदा टॉयलेट इस्तेमाल करने की वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। 

चोट

पेनिस में या इसके आसपास किसी तरह की चोट लगने के कारण भी पेनिस में दर्द की समस्या हो सकती है। लिंग के मुड़ने या दबाव पड़ने की वजह से भी दर्द हो सकता है। कई बार चोट लगने पर शुरुआत में दर्द का पता नहीं चलता है। लेकिन बाद में अचानक से तेज दर्द हो सकता है। 

हस्तमैथुन

हस्तमैथुन भी पेनिस में दर्द के कारणों में से एक है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा हस्तमैथुन करने से पेनाइल मंडोर डिजीज नामक बीमारी हो सकती है। इसमें पेनिस के लिम्फ वेसल्स में रुकावट पैदा होने के कारण पेनिस में गांठ का निर्माण होने लगता है। यह समस्या काफी पीड़ादायक हो सकती है। 

पेनाइल कैंसर

पेनाइल कैंसर भी पेनिस पेन के लिए जिम्मेदार हो सकता है। यह कैंसर लिंग की त्वचा की कोशिकाओं में होता है, जो धीरे-धीरे पूरे पेनिस में फैल जाते हैं। पेनिस में दर्द, फोरस्किन के रंग में बदलाव या अल्सर पेनाइल कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षण हैं। 

बैलेनाइटिस

बैलेनाइटिस पेनिस की फोरस्किन पर होने वाला एक तरह का इंफेक्शन है। बैलेनाइटिस का मुख्य कारण हाइजीन की कमी है। इस बीमारी में पेनिस में सूजन, जलन, लालिमा और डिस्चार्ज होता है। 

पेनिस में दर्द से बचाव के तरीके –

  • अगर पेनिस में दर्द है, तो ढीला अंडरवियर पहनें। लिंग के मुड़ने या दबाव पड़ने वाली पोजीशन से बचकर रहें।
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से बचने के लिए हाइजीन का ख्याल रखें। हमेशा साफ-सुथरा टॉयलेट इस्तेमाल करें। अगर डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर से इलाज करवाएं।  
  • यौन संबध के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें, इससे यौन संक्रमित बीमारियों से बचाव होगा।
  • यदि यौन संक्रमण के कारण में दर्द हो रहा है, तो पार्टनर के साथ संबंध बनाने से बचें। अगर बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से बात करें। 
  • पेनिस में दर्द और सूजन को कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह से नॉन स्टेरॉइडल एंटी इंफ्लेमेटरी दवाओं का सेवन कर सकते हैं। 
Back to top button