हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, नारा भी लगाया

हैदराबाद. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में तिरंगा फहराया. कई मौकों पर केंद्र और बीजेपी के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुखर रहने वाले ओवैसी इस मौके पर अलग अंदाज में नजर आए. उन्होंने एक बड़ी माला पहनी थी. उनके साथ खड़े समर्थक भी खासे जोश में थे. हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, नारा भी लगाया

69वें गणतंत्र दिवस पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. शाह ने 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी. केन्द्रीय गृहमंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी.

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं. जय हिंद.’ गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत, संस्कृति एवं विविधता का शानदार प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर आसियान के 10 देशों के नेता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सैन्यकर्मियों की परेड एवं सैन्य ताकत के प्रदर्शन के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों एवं विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई. इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किये गए हैं.

Back to top button