धोनी के घर में आयी खुशियों की बहार, मिला यह बहुमूल्य तोहफा…

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और बड़ा उपलब्धि जुड़ गए है. धोनी को हाल में ही देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदम भूषण से अलंकृत किया गया। उनकी इस उपलब्धि के बाद पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी धोनी को बधाई दी है.

धोनी के घर में आयी खुशियों की बहार, मिला यह बहुमूल्य तोहफा...

धोनी को मिला है पद्म भूषण

भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पदम भूषण से अलंकृत किया गया। ये अवार्ड देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान के रूप में देखा जाता है. ऐसे में धोनी के नाम एक और बड़ा अवार्ड जुड़ गया है.

आईपीएल 11 दिल्ली ने जारी की अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची, इन 17 खिलाड़ियों को करेगी अपने टीम में शामिल

कैफ ने दी बधाई

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पदम भूषण से अलंकृत किये जाने के बाद उनके साथी खिलाड़ी कैफ ने उनको बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर के धोनी को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि धोनी को पद्मभूषण मिलने की दिल से बधाई.That’s the way, Maahi Ve

धोनी के अलावा क्यूइस्ट पंकज आडवाणी को गुरुवार को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदम भूषण से अलंकृत किया गया। वही इन दोनों के अलावा 2017 विश्व भारोत्त्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सैखोम मीराबाई चानू और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को पदमश्री से अलंकृत किया गया।

पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पाटकर को भी पदमश्री सम्मान मिला है। पाटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

धोनी इस समय साउथ अफ्रीका में है

महेंद्र सिंह धोनी साउथ अफ्रीका में वन डे सीरीज खेलने के लिए रवाना हो गए है. ऐसे में जहाँ टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट मैच में कुछ ख़ास नही रहा है. उम्मीद की जा रही है कि धोनी के जुड़ने के बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है.

Back to top button