OTT पर आ रही 8.9 IMDb रेटिंग वाली सीरीज Heated Rivalry, कहानी है दमदार

फरवरी के महीने में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। कुछ तो रिलीज भी हो चुकी हैं और कुछ का आना अभी भी बाकी है। एक वेब सीरीज तो इतनी शानदार है कि इसे IMDb ने भी 8.9 रेटिंग दी है।

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज हीटेड राइवलरी (Heated Rivalry) की। कैनेडियन स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा एक साल के इंतजार के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। करीब तीन महीने पहले इमेज+नेशन LGBTQ+ फिल्म फेस्टिवल में सीरीज के प्रिव्यू की स्क्रीनिंग हुई थी।

नॉवेल पर आधारित है वेब सीरीज
जब सीरीज की स्क्रीनिंग हुई, तभी क्रिटिक्स और देखने वालों ने इसकी खूब तारीफ की थी। अब फाइनली यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। सीरीज में प्यार, दुश्मनी और सामाजिक चुनौतियां हैं जिनसे दो बेस्ट प्लेयर्स गुजरते हैं। यह रेचल रीड की गेम चेंजर्स नॉवेल सीरीज पर आधारित है।

क्या है हीटेड राइवलरी की कहानी?
सीरीज की कहानी राइवल टीम के शेन (हडसन विलियम्स का रोल) और इल्या (कॉनर स्टॉरी का रोल) की है जो सुपरस्टार NHL प्लेयर्स हैं, जो गेम्स में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। हालांकि, रिंग के पीछे उनकी एक छिपी हुई कहानी है जिसका ताल्लुक उनके टीनएज से है। दरअसल, दोनों टीनएज से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। रिंग में ये दुश्मन, रियल लाइफ में एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज?
वे अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाएंगे या इसे ऑफिशियल करेंगे और इसके बाद क्या सिचुएशन होगी… यह 6 एपिसोड की सीरीज इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर 20 फरवरी 2026 से स्ट्रीम होगी। अगर आप कोई बढ़िया टॉप रेटेड वेब सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो इसे आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Back to top button