Oppo ने चुपके से लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

ओप्पो ने भारत में अपना एक और नए मिड-रेंज 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Oppo A6s 5G के नाम से पेश किया है। ओप्पो A सीरीज का ये नया स्मार्टफोन दो अलग-अलग कलर और दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आता है। डिवाइस में पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है।
फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। साथ ही इस डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी मिल रही है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 882.1 घंटे तक का कुल स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। जबकि 22.4 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है। यह नया डिवाइस Amazon, Flipkart और Oppo India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo A6s 5G की भारत में कीमत
कीमत की बात करें तो Oppo A6s 5G की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB+128GB वेरिएंट मिलता है।जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। डिवाइस दो कलर Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इतना ही नहीं अभी फोन को खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है। कंपनी SBI Cards, Kotak Mahindra Bank, IDFC First Bank, BOB Cards, YES Bank, Federal Bank, DBS और अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3 महीने की No Cost EMI की सुविधा भी मिल रही है।
Oppo A6s 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A6s 5G में ColorOS 15 के साथ MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए फोन में AI GameBoost फीचर और हैवी टास्क या कम नेटवर्क वाले इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए AI LinkBoost 3.0 फीचर भी दिया है।
Oppo A6s 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





