Oppo Reno का ऑरेंज वैरिएंट 30 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

Oppo अपने फोन Oppo Reno का ऑरेंज पेंट जॉब वैरिएंट लॉन्च करने वाली है। कंपनी कुछ दिनों से इस वैरिएंट के आने को लेकर टीज कर रही थी। कंपनी ने ये कन्फर्म कर दिया है की यह फोन होन्ग कोंग में एक इवेंट के दौरान 30 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ Oppo के आधिकारिक Weibo पेज पर भी इस फोन की इमेज देखने को मिली है। कंपनी ने यह घोषणा भारत में Reno सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले की है। Oppo के वाइस प्रेजिडेंट Shen Yiren Brian इस महीने की शुरुआत में ऑरेंज कलर में डिवाइस की आने के बारे में टीज किया था।

आज कंपनी ने Weibo पर डिवाइस की दूसरी टीजर इमेज रिवील की। इसमें फोन की Edges, रियर पैनल और बटन्स पर ऑरेंज कलर देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने यह अब तक नहीं बताया है की यह Oppo Reno होगा या Oppo Reno 10x Zoom Edition जो ऑरेंज कलर के साथ आएगा। इमेज में फोन क फ्रंट और बैक पर ऑरेंज लेयर के साथ ग्लॉसी फिनिश देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।

Back to top button