Oppo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

OPPO जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N6 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस डिवाइस के डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि Find N6 को एक नए इंजीनियरिंग अप्रोच के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें टाइटेनियम अलॉय हिंज और स्पेशल मेमोरी ग्लास लेयर देखने को मिलेगी। ओप्पो ने कन्फर्म किया है कि Find N6 फोल्डेबल स्मार्टफोन 17 मार्च को चीन में लॉन्च होगा।
इन दोनों तकनीकों का मकसद फोल्डेबल डिस्प्ले पर बनने वाली क्रीज को कम करना और लंबे वक्त तक इस्तेमाल के बाद भी डिस्प्ले को ज्यादा फ्लैट बनाए रखना है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि क्रीज कम करने के लिए डिजाइन किया गया नया हिंज कैसे बेहतर है…
नया हिंज डिजाइन कैसे है बेहतर?
कंपनी का कहना है कि Find N6 में दिया गया नया टाइटेनियम हिंज स्ट्रक्चर फोन को फोल्ड और अनफोल्ड करते वक्त पड़ने वाले फिजिकल स्ट्रेस को बेहतर तरीके से डिस्ट्रीब्यूट कर सकता है। इससे डिस्प्ले पर दबाव कम पड़ता है और क्रीज की विजिबिलिटी पहले के मुकाबले काफी कम हो जाती है।
जबकि इसके साथ यूज किया गया मेमोरी ग्लास लेयर डिवाइस को खोलने के बाद स्क्रीन को फिर से फ्लैट होने में काफी ज्यादा मदद करता है। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी की वजह से लंबे वक्त तक यूज के बाद भी स्क्रीन की क्वालिटी बेहतर बनी रहती है।
OPPO Find N6 के संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स में पहले ही OPPO Find N6 के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। फोन में करीब 8.12-इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.62-इंच का कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में करीब 6000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन तीन वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट आ सकता है।





