Oppo का नया 50MP कैमरा वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च

ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपनी K सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने OPPO K14x 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने कई हफ्तों पहले ही इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी दी थी। अब इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है। चलिए फोन के कुछ खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…

OPPO K14x 5G के टॉप फीचर्स

ओप्पो ने इस नए डिवाइस में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल रहा है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट इंटरफेस का एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

इसके साथ ही डिवाइस में 4GB और 6GB रैम ऑप्शंस हैं, जिसमें वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मिल रहा है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन की मोटाई 8.61mm है और इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सेफ रखती है।

OPPO K14x 5G के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस 1080p में फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके साथ बॉक्स में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जर भी है।

OPPO K14x 5G की कीमत और उपलब्धता

OPPO के इस डिवाइस को दो कलर ऑप्शन Prism Violet और Icy Blue में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

डिवाइस को आप Flipkart, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 16 फरवरी से खरीद सकेंगे। वहीं, लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी दे रही है।

Back to top button