OnePlus का 200MP कैमरा वाला 5G फोन जल्द आ रहा

OnePlus जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 15T के नाम से जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाली है। OnePlus कम्युनिटी लीड ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए इस डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि ये हैंडसेट एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसका मकसद उन यूजर्स को टारगेट करना है जो परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना छोटी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहते हैं।
वैसे तो T-सीरीज ज्यादा बेहतर डिजाइन में बेहतर हार्डवेयर के लिए पहले ही काफी पॉपुलर है और अब आने वाले डिवाइस में भी यही सब देखने को मिल सकता है। लॉन्च से पहले ही हैंडसेट पहले ही कई लीक्स और सर्टिफिकेशन डेटाबेस में ऑनलाइन सामने आ गया है। चलिए पहले जानते हैं कि ये नया डिवाइस कब तक लॉन्च होने वाला है…
OnePlus 15T कब तक होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि OnePlus 15T जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी इस हैंडसेट को उन यूजर्स के लिए एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश करेगी जो टॉप-टियर परफॉर्मेंस छोटी स्क्रीन पर चाहते हैं। डिवाइस चीन में मार्च के बीच या आखिर में लॉन्च हो सकता है।
OnePlus 15T के संभावित फीचर्स
OnePlus के इस अपकमिंग डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 6.32-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं डिवाइस में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Android 16-बेस्ड ColorOS 16 मिल सकता है।
OnePlus के इस डिवाइस में 7,000mAh से 8,000mAh की बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है, जिसके साथ डिवाइस 100W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग ऑफर कर सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
OnePlus 15T के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200MP या 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।





