भारत में जल्द लॉन्च होगा डुअल सेल्फी कैमरे के साथ OnePlus Nord

OnePlus Nord यानी OnePlus Z की लॉन्चिंग से पहले स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे को लेकर जानकारी सामने आई है. इस अपकमिंग एफोर्डेबल वनप्लस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. ये जानकारी एक सोर्स ने एंड्रॉयड सेंट्रल को दी है. मिली जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord के सेल्फी कैमरे का प्राइमरी सेंसर 32MP और सेकेंडरी सेंसर 8MP का होगा. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस फोन के डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट मौजूद होगा. अगर ये रिपोर्ट सही निकलती है, तो OnePlus Nord कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 32MP डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा.
पहले ये माना जा रहा था कि एफोर्डेबल वनप्लस फोन में OnePlus 8 की ही तरह सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. अपकमिंग फोन में अगर 32MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा तो ये ग्राहकों के लिए अच्छी बात होगी. क्योंकि वनप्लस फोन्स में अब तक 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा रहा था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें OnePlus 5/5T और 6/6T में 16MP सोनी IMX371 सेंसर, OnePlus 7 Pro/7T/7T Pro में 16MP सोनी IMX471 सेंसर और लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज में भी 16MP सोनी IMX471 सेंसर ही सेल्फी के लिए मिलता है.
पुरानी लीक रिपोर्ट के हवाले से बात करें तो OnePlus Nord में 90Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, कवॉड रियर कैमरा सेटअप और 4,000mAh की बैटरी मिलेगी. इसकी कीमत 24,990 रुपये के आसपास हो सकती है.





