ONEPLUS 8 : डिजाइन हुआ लीक, ये है संभावित फीचर…

दुनिया अपने शानदार स्मार्टफोन के लिए बहुत कम समय में मशहुर हुई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने OnePlus 7T हाल ही में लॉन्च किया था. कंपनी 10 अक्टूबर को लंदन में आयोजित एक इवेंट में इस सीरीज के तहत OnePlus 7T Pro को लॉन्च करेगी. OnePlus 7T को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इस बीच कंपनी के नए स्मार्टफोन OnePlus 8 के जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी. सामने आए लीक्स में इस फोन के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा किया गया है. हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 8 से जुड़ी कोई जानकारी नही मिली है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार OnLeaks और CashKaro की सोझदारी से OnePlus 8 का कॉन्सेप्ट आधारित रेंडर जारी किया गया है. इसमें फोन का फ्रंट व बैक पैनल डिजाइन देखा जा सकता है. फोन के बैक पैनल में वर्टिकल आकार में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके नीचे कंपनी को लोगो है. वहीं फोन में पंच-होल डिस्प्ले मौजूद है. फोन की बॉडी में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक डिजाइन का उपयोग किया गया गया है. साथ ही जानकारी दी गई है कि OnePlus 8 में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है.
फीचर से जुड़ी लीक जानकारी के अनुसार OnePlus 8 में 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है. फोन का आकार 160.2 x 72.9 x 8.1mm है. फोन के राइट पैनल में पावर बटन और लेफ्ट साइड वॉल्यूम रॉकर मौजूद है. बॉटम में सिम कार्ड स्लॉट और USB-C port दिए गए हैं. ये स्मार्टफोन Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश होगा. इसमें 12GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकता है. जो कि नॉन एक्सपेंडेबल होगी. वहीं इसमें 4G LTE नेटवर्क की सुविधा मिलेगी.क्योंकि कंपनी अक्सर अपने Pro मॉडल में 5G नेटवर्क का उपयोग करती है. OnePlus 7T के बाद अब 10 अक्टूबर का OnePlus 7T Pro भी बाजार में लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद है कि ग्लोबल लॉन्च के साथ ही ये फोन भारत में भी दस्तक दे सकता है.





