OnePlus का 9,000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन

OnePlus ने कुछ वक्त पहले ही OnePlus 15 लॉन्च किया था। नए डिवाइस को आये अभी कुछ ही वक्त हुआ है लेकिन अभी से लोगों का ध्यान इस बात पर जा रहा है कि OnePlus आगे क्या करने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स में OnePlus 16 के बारे में शुरुआती जानकारी भी सामने आ गई है, जिससे पता चलता है कि कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन क्या क्या अपग्रेड लेकर आ सकता है। लेटेस्ट डिटेल्स Android Headlines की रिपोर्ट में सामने आई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि अपकमिंग OnePlus 16 में बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है। हालांकि ये नया मॉडल जल्द आने की उम्मीद नहीं है, फिर भी डिवाइस के बारे में अब तक काफी कुछ सामने आ गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि OnePlus 16 में BOE का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह पैनल BOE X5 होगा और कथित तौर पर 240Hz तक के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट कर सकता है। हालांकि ये फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इतना ही नहीं OnePlus 16 में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में LPDDR6 रैम के साथ UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है।
फोन में बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो पिछले OnePlus फोन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड हो सकती है। साथ ही फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी ऑफर कर सकता है।
OnePlus 16 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए तो अपकमिंग OnePlus 16 में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं जहां 200MP ISOCELL HP5 प्राइमरी कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में एक नए अल्ट्रावाइड कैमरे की भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि इसके बारे में डिटेल्स अभी पता नहीं हैं।





