OnePlus ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन कूलर

स्मार्टफोन आज हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस ने हमारे कई काम आसान कर दिए हैं लेकिन आज भी ये डिवाइस हैवी यूज के दौरान हीट हो जाता है। खासकर गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो एक्सपोर्ट करते टाइम तो फोन हीट होना तय है।
अब इसी समस्या को हल करने के लिए OnePlus ने एक नई एक्सेसरी लॉन्च की है। कंपनी ने अपने हालिया लॉन्च इवेंट में Magnetic Ice Cooling Clip पेश किया है, जिसे दुनिया का सबसे पतला मैग्नेटिक स्मार्टफोन कूलर बताया जा रहा है। चलिए जानते हैं कि कूलर क्यों है इतना खास…
स्लिम और हल्का डिजाइन
खास बात यह है कि OnePlus का ये कूलर बेहद कॉम्पैक्ट और हल्के डिजाइन के साथ आता है। इसकी मोटाई भी सिर्फ 9.8mm है और वजन सिर्फ 68 ग्राम है, जिससे इसे आसानी से आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। इसका साइज सिर्फ 87.6 x 62 x 9.8mm है, जबकि कुछ हिस्सों में मोटाई 11.9mm तक जाती है।
कूलर में एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी
दरअसल वनप्लस के इस एडवांस कूलर में Thermoelectric Cooling (TEC) मॉड्यूल देखने को मिल रहा है, जो फोन को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें कर्व्ड एयर डक्ट और लो-नॉइज सेंट्रीफ्यूगल फैन भी मिल रहा है।
इसे ऐसे डिजाइन किया गया है कि ठंडी हवा ऊपर से आती है और गर्म हवा साइड से बाहर निकल जाती है, जिससे लंबे टाइम तक इस्तेमाल में भी हाथों को कोई गर्मी महसूस नहीं होती।
कूलर में ड्यूल मोड कूलिंग सिस्टम
इस कूलर में दो मोड मिलते हैं जहां Silent Mode कम आवाज (22dB) के साथ स्ट्रीमिंग और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है, जबकि Performance Mode ज्यादा कूलिंग (36dB) के साथ गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान आपकी काफी मदद कर सकता है।
OnePlus Magnetic Ice Cooling Clip की कीमत
OnePlus के इस मैग्नेटिक आइस कूलिंग क्लिप की कीमत 179 युआन यानी भारतीय रुपये में करीब 2,438 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है।





