एक दंपति अपने दो से आठ साल के चार बच्चों को छोड़कर लापता हो गया ,तो माता-पिता की तलाश जारी..

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दंपति अपने दो से आठ साल के चार बच्चों को छोड़कर लापता हो गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं सीसीटीवी के आधार पर माता-पिता की तलाश की जा रही है।

 मध्य प्रदेश इंदौर में एक साथ चार लावारिस बच्चे मिलने से पुलिस परेशान हो गई है। इन चारों की उम्र 2 से 8 साल के बीच है। इनमें सबसे बड़ी रेशमा (8 साल) ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का नाम राजेश है। वे सभी बड़वानी के रहने वाले हैं। शनिवार रात को इनके माता-पिता इन्हें संयोगितागंज इलाके में छोड़कर चले गए। फिर नहीं लौटे। जब कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

संयोगितागंज थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि रविवार रात सरकारी महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल के सामने बच्चे रोते हुए मिले। उन्होंने कहा कि लड़कों की उम्र दो और चार साल है, जबकि लड़कियों की उम्र छह और आठ साल है।

अधिकारी ने कहा कि बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे बड़वानी जिले से हैं और उनके माता-पिता ने उन्हें यह कहकर छोड़ दिया था कि वे उनके लिए खाना लाएंगे। बच्चों को एनजीओ चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया है, जबकि लापता माता-पिता की तलाश शुरू कर दी गई है।

रेशमा के माता-पिता उसके सहित तीन अन्य भाई-बहन को भी लावारिस छोड़ गए। इनके नाम रूबी 6 वर्ष, शेरू 4 वर्ष और सल्लू 2 वर्ष है। संयोगितागंज पुलिस ने चारों का मेडिकल कराया है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर माता-पिता की तलाश की जा रही है।

Back to top button