एक बार फिर JIO ने तोड़ा रिकॉर्ड, लाया सबसे सस्ता प्लान अन्य कंपनियों के उड़े होश

अन्य कंपनियों का झटका देने के लिए रिलाइंस जियो अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर में आपको अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉल के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा।
JIO

इस रिचार्ज प्लान के बाद  जियो ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जियो ने  149 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। 149 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का ऑप्शन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: अगर आप आईफोन के लवर हैं और सोच रहे हैं खरीदने का तो पढ़िए ये स्टोरी, रह जाएंगे दंग

इसके अलावा 300 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। हालांकि इसमें आपको एक महीने के लिए हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा।

आपको बता दें कि, इस प्लान में 2GB डेटा सिर्फ 4जी हैंडसेंट में ही चलेगा। हालांकि 2GB की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो चलता रहेगा लेकिन इसकी स्पीड कम हो जाएगी। स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाएगी।
वहीं आपको 399 रुपये का ऑफर भी मिलेगा। इसकी वैधता 84 दिन होगी। इसके अलावा रोजाना 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। 1GB की लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 128kbps की हो जाएगी। वहीं इसके साथ 84 दिन तक अनलिमिटड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
Back to top button