कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा के चलते कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात रह गई है। भाजपा सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में पूर्णतया विफल है।
सपा अध्यक्ष ने अपने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार में अब वही सुरक्षित है जिस पर सत्ता संरक्षित अपराधियों की निगाह नहीं पड़ी है। अब तो कानून के रखवाले तक सुरक्षित नहीं हैं। मैनपुरी के करहल में दारोगा जी सोते रह गए और उनकी तकिये के नीचे से चोर सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस और पर्स चुरा ले गए।