मंगलवार को हनुमान जी की करते है पूजा तो ज़रूर पढ़ें, होंगे सब कष्ट दूर

मंगलवार का दिन हिन्दू धर्म में बड़ा ही शुभ और मंगलकारी माना गया है. वैसे तो इस दिन कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है लेकिन आज के दिन रामभक्त हनुमान की पूजा का विशेष महत्व है. विधि-विधान से पूजा से हनुमान भगवान प्रसन्न होते हैं और सारी बाधाएं दूर होती हैं. मंगलवार का व्रत नियमित तौर पर करने से मंगल दोष कटता है. हम आपको बता रहे हैं इस दिन का महत्व और आराधना के कुछ उपाय, जिनसे रामभक्त हनुमान की आप पर विशेष कृपा हो सकती है.

क्या है मंगल पूजा का महत्व
हनुमान जी की उपासना से मंगल दोष दूर होता है. मान्यता है कि श्री हनुमान में शिव का अंश होने से मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति सभी तरह के सांसारिक सुखों को पाता है. वहीं यह दोष लगने पर संतान, भूमि, धन, विवाह, पुत्र, विद्या, रोग जैसी परेशानियों का सामना करता है. यही कारण है कि मंगलवार के दिन मंगल दोष शांति का विशेष महत्व है. हनुमान जी की पूजा के बाद मंगल देव का ध्यान कर लाल चन्दन लगे लाल फूल और अक्षत लेकर श्रीहनुमान को अर्पित करें. हनुमान जी की आरती करें.
23 जनवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए क्या आज मंगलवार को आप का होगा मंगल? जानने के लिए पढ़ें ये राशिफल
करें ये उपाय
*दोपहर में हनुमान जी को गाय का घी या गुड़ और गेहूं की रोटी बनाकर उसमें गुड़-घी मिलाकर चूरमा चढ़ाएं.
*हनुमान जी को लाल-पीले फूल जैसे कमल, गुलाब, गेंदा या सुर्यमुखी चढ़ाने से सुखों की प्राप्ति होती है. *हनुमान जी को सिंदूर लगे नारियल पर मौली लपेटकर चढ़ाएं. नारियल चढ़ाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए.
*सूर्यास्त के बाद हनुमान जी को मौसमी फलों का भोग लगाएं. शास्त्रों के मुताबिक हनुमान जी को फलों में केले, अनार और आम प्रिय हैं.





