सोशल मीडिया पर यह बिल्ली बटोर रही खूब चर्चा, सच्चाई जानकर चौंक जायेंगे

इन दिनों जापान की राजधानी टोक्यो में भारी बर्फबारी हो रही है। इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी इस ठंड से परेशान हैं। बुशाओ नाम की बिल्ली का ठंड से बुरा हाल है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बुशाओ की तस्वीरें काफी चर्चा बटोर रही हैं।

इनमें बुशाओ एक हीटर के सामने बैठी नजर आ रही है। बुशाओ के मालिक रयूजी तन के मुताबिक, उसे अपने हीटर से बहुत प्यार है। वह अपना ज्यादातर समय हीटर के पास ही बिताना चाहती है। जापान में अभी बहुत ठंड पड़ रही है।
Video: बंदर और कुतिया की प्रेम कहानी देखकर रह जायेंगे हक्का-बक्का, हरकते कर देंगी हैरान…
वह चाहते हैं कि उसे ठंड बिल्कुल भी न लगे। रयूजी को बुशाओ आईब्राकी की सड़कों से मिली थी। मूलरूप से बुशाओ पहले एक आवारा बिल्ली थी। रयूजी के अनुसार, बुशाओ की उम्र करीब नौ साल होगी। वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी प्यारी बिल्ली की तस्वीरें डालते रहते हैं। केवल जापान में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बुशाओ के ढेरों प्रशंसक हैं।





