नवरात्र के तीसरे दिन पहनें ग्रे रंग के कपड़े

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का त्योहार 3 अक्टूबर से मनाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्र के नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है और माता प्रसन्न होती हैं। 5 अक्टूबर को नवरात्र का तीसरा दिन है (Navratri 2024 Day 3), जिस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने का महत्व है। नवरात्र का तीसरा दिन देवी के चंद्रघंटा रूप को समर्पित है। इस दिन ग्रे कपड़े (Navratri Gray Clothes Attire) पहनकर पूजा करने से जीवन में स्थिरता मिलती है और शक्ति मिलती है। इसलिए हम आपको यहां कुछ माधुरी दीक्षित से इंस्पायर्ड कुछ साड़ियां दिखा रहे हैं, जिन्हें आप भी नवरात्र के तीसरे दिन पहन सकते हैं। 

लुक-1

ग्रे रंग की ये साड़ी आपके फेस्टिव लुक पर चार चांद लगा देगी। चमकीले सीक्वेंस और लाइट जूलरी में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आप चाहें, तो इसके साथ अपनी पसंद के ब्लाउज डिजाइन पहन सकती हैं, लेकिन इसके साथ माधुरी जैसा ब्लाउज काफी क्लासी लगेगा। 

लुक-2

धक-धक गर्ल की ये साड़ी भी नवरात्र के तीसरे दिन के लिए परफेक्ट है। नेट की ग्रे रंग की साड़ी कैरी करने में भी आसान होगी और आप इसे किसी प्लेन ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ में कंगन और ईयररिंग आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे। 

लुक-3

माधुरी की ये साड़ी भी बेहद खूबसूरत है। ऐसी साड़ी पहनकर आप भी काफी हसीन लगेंगी। मिनिमल मेकअप और हैवी ईयररिंग से अपने इस लुक को पूरा करें। 

लुक-4

फ्लोरल डिजाइन की ग्रे साड़ी भी नवरात्र के तीसरे दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ऑरिगांजा की साड़ी तो इस डिजाइन में और भी अच्छी लगेगी। इसके साथ बालों का जूड़ा और न्यूड मेकअप आपके लुक को और खास बना देगा। 

लुक-5

ग्रे रंग की चमकीली साड़ी आजकल खूब ट्रेंड में है। इसमें चमकीले सितारों की सीक्वेंस लगी रहती है, जिसके साथ आप अपनी पंसद का ब्लाउज पहन सकते हैं। लुक को निखारने के लिए आप मरून या लाल रंग की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। 

Back to top button