बकरीद के मौके पर इन मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

ईद उल अजहा मुस्लमान समुदाय का एक पाक त्योहार है। यह इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यह बेहद अहम त्योहार होता है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और परिवारजनों और दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया जाता है। बकरीद के नाम से जाने जाने वाले इस त्योहार में महिलाएं खुद को खूब संवारती भी हैं और मेहंदी (Mehndi) भी लगाती हैं। इसलिए अगर आप भी बकरीद के मौके पर आप भी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ खूबसूरत मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design) लेकर आए हैं। आइए देखें।

मेहंदी डिजाइन-1


अगर आप कोई आसान-सा डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस डिजाइन में उंगलियों पर क्रिस-क्रॉस डिजाइन बनाएं और उनके नीचे मीडियम आकार के फूल बनाएं। इसे आप आराम से कम समय में लगा सकती हैं और इस डिजाइन से आपका हाथ खूबसूरत भी दिखेगा।

मेहंदी डिजाइन-2


इस डिजाइन से काफी कम डिजाइन बनाते हुए, हाथों को काफी क्लासी लुक मिलता है। इसके लिए आपको अपनी हर उंगली से लाइन बनानी है जो हथेली के अंत पर खत्म हो जाएगी। इसके बाद बीच-बीच में छोटी-छोटी आकृतियां बनाएं। यह भी मिनिमल मेहंदी डिजाइन है।

मेहंदी डिजाइन-3


अगर आप चाहती हैं, कि मिनिमल डिजाइन में आपके हाथों भरे-भरे नजर आएं, तो इसके लिए यह डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। इस मेहंदी डिजाइन के लिए आप कुछ फूल अपने हाथों के किनारों पर अलग-अलग दिशाओं में लगाएं। इससे भी आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे।

मेहंदी डिजाइन-4


इस डिजाइन में आप अपनी उंगलियों पर अपनी पसंद की आकृतियां बनाएं और हाथ के बीच में कोई छोटा-सा फूल बनाएं। इससे ऐसा लगेगा कि आपने अपने पूरे हाथों पर मेहंदी लगाई है, वह भी खूब भर कर।

मेहंदी डिजाइन-5


मेहंदी का यह फ्लोरल डिजाइन आपके हाथों को बेहद खूबसूरत बनाएगा। हालांकि, यह भी एक मिनिमल डिजाइन है, लेकिन इससे भी आपके हाथों पर ऐसा लगेगा, जैसे आपने हथेलियों को भरकर मेहंदी लगाई है। आड़े-टेढ़े डिजाइन बनाने की वजह से यह देखने में काफी सुंदर लगती है।

Back to top button