गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि पर करें ये दान

साल में दो प्रकट नवरात्र की तरह 02 गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं जिनमें माघ माह में आता है और दूसरा आषाढ़ माह में। माघ गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri) में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना गुप्त तरीके से करने का विधान है। यह पूजा मुख्य रूप से अघोर व तंत्र साधना करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस बार माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत गुरुवार, 30 जनवरी 2025 से हुई थी, जिसका समापन 07 फरवरी को होगा। ऐसे में 6 फरवरी को गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि मनाई जाएगी, जो काफी महत्व रखती है। इस मौके पर आप कुछ खास चीजों के दान (Magh Gupt Navratri 2025 daan) द्वारा देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
गुप्त नवरात्र की अवधि में अनाज दान करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आपको इस दौरान गरीब और जरूरतमंद को में गेहूं, चावल, जौ आदि का दान जरूर करना चाहिए। इससे साधक पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

दूर होंगी वैवाहिक जीवन की समस्याएं
गुप्त नवरात्र में माता रानी की विशेष कृपा के लिए लाल चंदन व कुमकुम का दान करना भी काफी उत्तम माना गया है। साथ ही इन दोनों को ही गुप्त नवरात्र की पूजा में अर्पित करना भी काफी शुभ माना गया है। गुप्त नवरात्र के अवसर पर यदि विवाहित महिलाएं लाल चंदन और कुमकुम दान करती हैं, तो इससे शादीशुदा जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

खुल जाएगी किस्मत
गुप्त नवरात्र में काले तिल, तिल के लड्डू, या तिल-गुड़ से बनी चीजों का दान करना भी काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि गुप्त नवरात्र में इस चीजों का दान करने से साधक को सभी कष्ट दूर होते चले जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। इसी के साथ आप गुप्त नवरात्र में अपनी क्षमता के अनुसार, कपड़ों और सोना-चांदी के गहनों का भी दान कर सकते हैं। इस दिन आपको लाल या पीले रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।

दान के समय बोलें ये मंत्र
अगर आप गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि पर दान के दौरान “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे” मंत्र का जप करते हैं, तो इससे मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है और साधव व उसके परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहती है।

Back to top button