मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने का विधान है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-व्रत करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से व्यक्ति को धन का लाभ मिलता है और बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा घर में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन चीजों का दान करने से जीवन की परेशानियों से निजात मिलती है।

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चीजें दान
अगर आप जीवन में किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो दुर्गाष्टमी के दिन फल का दान करें। इससे स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से निजात मिलती है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा करने के बाद कन्याओं को खीर या हलवा खिलाएं। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में शांति मिलती है।

मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर कन्याओं को किताब-कॉपी का दान करें। मान्यता है कि इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

इसके अलावा इस दिन गरीब लोगों को घी का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन का लाभ मिलता है।

मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर कपड़ों का दान करना चाहिए। धार्मिक मत है इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन न करें इन चीजों का दान

लोहा, कमल का फूल, जौ से बनी चीजें।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत करने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों से निजात मिलती है। इसके अलावा समृद्धि, व्यावसायिक विकास और शांति का आगमन होता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Back to top button