होली के दिन करें गुलाल से ये उपाय…

होली का पर्व हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी होली की धूम देखने को मिलती है। एक-दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाया जाता है। साथ ही इस दौरान तरह-तरह के पकवान भी बनाएं जाते हैं। धार्मिक के साथ-साथ होली का ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आप होली के दिन ये ज्योतिष उपाय आजमा सकते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

होली के दिन सबसे पहले अपने इष्ट देव को गुलाल अर्पित करना चाहए और इसके बाद अन्य लोगों के साथ होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

संबंध में बना रहेगा प्रेम

होलिका दहन से एक दिन पहले एक काले रंग के कपड़े में गुलाल डालकर उसकी पोटली बनाकर अपने बिस्तर के नीचे रख लें। अगले दिन होलिका दहन की आग में इस पोटली को डाल दें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट खत्म होती है और प्रेम बना रहता है।

इसके साथ ही संबंध को मजबूत बनाने के लिए होली के दिन पति-पत्नी को साथ में गाय के चरणों पर गुलाल छिड़ककर उसे गुड़-रोटी खिलानी चाहिए। इससे गौ माता का आशीर्वाद बना रहता है।

बनेंगे धन लाभ के योग

ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय के अनुसार, होली पर्व के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल डाल दें। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि होती है।

Back to top button