परिवार बढ़ाने पर तुला अरबपति शख्स, बीवी ने मांगी मां बनने की कीमत!

पति-पत्नी बनने के बाद हर कपल चाहता है कि उनका रिश्ता एक कदम और आगे बढ़े और वो माता-पिता भी बनें. मां-बाप बनना किसी भी कपल के लिए बेहद खास अनुभव होता है, पर पत्नी के लिए ये अनुभव ज्यादा ही चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि उसे 9 महीने अपने गर्भ में बच्चे को पालना पड़ता है, फिर प्रसव का दर्द झेलना पड़ता है. उसके बाद बच्चे का जी-जान से ख्याल रखना पड़ता है. पिता का भी रोल अहम होता है, पर मां की जिम्मेदारियां ज्यादा ही होती हैं. एक दुबई की हाउसवाइफ (Dubai millionaire housewife) को ये सारी समस्याएं इतनी बड़ी लगती हैं, कि उसने मां बनने के लिए पति से कीमत मांग ली है. ये कीमत 2 करोड़ रुपये से लेकर कार तक, काफी लंबी है.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार साउदी (Soudi) एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 3 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं. वो दुबई में अपने अरबपति हस्बैंड के साथ रहती हैं. उन्होंने एक वीडियो हाल ही में शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि अगर उन्हें मां बनना होगा, तो फिर वो यूं ही मुफ्त में नहीं बनेंगी. उन्हें मां बनने की कीमत पति से मिलनी चाहिए, तभी वो बच्चे पैदा करेंगी. द सन के अनुसार उन्होंने बताया कि उनके पति परिवार बढ़ाने के लिए काफी उतावले हैं.
ये है पत्नी की मांग
उन्होंने बताया कि बच्चे पैदा करना आसान नहीं है, और अगर वो पैदा करेंगी, तो उन्हें पति से हर महीने 2 करोड़ रुपये कैश चाहिए होगा जो उनका भत्ता होगा, इसके अलावा वो अपने लिए कीमती रत्न से बनी अंगूठी चाहती हैं और एक महल जैसा घर भी चाहती हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें एक यॉट भी चाहिए, या फिर बर्किन कंपनी का बैग, जिसकी कीमत लाखों में होती है.
ज्यादा बच्चे पैदा करने पर बढ़ जाएगी कीमत
उन्होंने कहा कि अगर उनके पति ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहते हैं, तो हर महीने उनके खर्चे भी बढ़ेंगे और 2 करोड़ की कीमत भी बढ़ती जाएगी. ऐसे में 2 करोड़ से बढ़ाकर वो 6 करोड़ तक भी पहुंच सकती हैं. प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें अपने अरबपति हस्बैंड के लिए अच्छा भी दिखना होगा. इस वजह से वो दोबारा फिट होने के लिए जिम या अन्य तरह की फिजिकल एक्टिविटी से जुड़ी क्लासेज को जॉइन करेंगी. इसके अलावा कीमती गहने, डियोर कंपनी का बैग भी उनकी डिमांड की लिस्ट में शामिल है.





