महाशिवरात्रि के दिन ज़रूर करें ये उपाय…

फरवरी का महीना भी भगवान शिव को समर्पित पर्व लेकर आ रहा है।  इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है मासिक शिवरात्रि के दिन मध्यरात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि को प्राप्ति होती है और अविवाहित महिलाओं को योग्य जीवन साथी मिलता है। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव की इन उपायों के साथ पूजा करने से धन लाभ भी मिलता है। इसलिए महाशिवरात्रि पर भोले शंकर के ये उपाय जरूर करने चाहिए। 

इस दिन अगर धन वैभव में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
अगर घर में धन की कमी हो तो  भगवान भोलेनाथ को गन्ने का रस लाकर उससे उनका अभिषेक करने से मां लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
चांदी के लोटे द्वारा महाशिवरात्रि पर जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय  और ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करने आर्थिक उन्नति होगी। 

Back to top button