OMG: रिवर्स गियर में भी चलता है यह स्कूटर, माइलेज 80 km

नई दिल्ली : इस बार 7 फरवरी से शुरू होने वाले 14वें ऑटो एक्सपो में करीब 51 कंपनियां अपने व्हीकल पेश करेंगी. होंडा ने पहले ही अपने 11 टू-व्हीलर्स की रेंज पेश करने का ऐलान कर दिया है. इस सबके बीच रिवर्स गियर वाला स्कूटर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. इस बार के ऑटो एक्सपो में गुरुग्राम स्थित स्टार्टअप ट्वेंटी टू मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्लो लॉन्च करेगी. इस स्कूटर की खासियत यह होगी कि इसमें रिवर्स गियर होगा.

OMG: रिवर्स गियर में भी चलता है यह स्कूटर, माइलेज 80 km

स्कूटर में 2.1 KW की इलेक्ट्रिक मोटर

कंपनी के CEO और सह संस्थापक प्रवीण खरब के अनुसार फ्लो (Flow) नाम से आने वाले ई-स्कूटर में 2.1 KW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है. कंपनी का दावा है कि यह मोटर 150 किग्रा तक वजन उठाने में सक्षम है. स्कूटर की खास बात ‘जियो फैंसिंग’ फीचर है, जो एप की मदद से काम करेगा. इस फीचर की मदद से स्कूटर को सुरक्षित रास्ते पर चलाया जा सकता है. इस एप से स्कूटर को चलाने का दायरा फिक्स करने के बाद यदि यह उससे बाहर जाएगा तो स्कूटर का इंजन ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा.

एयर एशिया ने 2699 रुपये में विदेश यात्रा का दिया ऑफर, जानें पूरा प्लान…

60 हजार रुपए हो सकती है कीमत

कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर दो घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा. इसके बाद यह 80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी. इस स्कूटर में यूज की गई 2.1 KW की इलेक्ट्रिक मोटर 100 rpm पर 90 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. अभी इस स्कूटर की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन उम्मीद है कि स्कूटर की कीमत करीब 60 हजार रुपए होगी.

Back to top button