OMG: महिलाओं को मिल रहा यह सुनहरा मौका, सुनकर ख़ुशी से झूम उठेंगी…

महिलाओं को एक ऐसी स्कीम के जरिए आगे आने का मौका मिल रहा है, जिसे सुनकर वह खुशी से झूम उठेंगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की एकल महिलाओं को एक फीसदी के ब्याज पर एक लाख रुपये का तक लोन उपलब्ध कराया जाएगा। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस योजना का आगाज करेंगे। ये लोन महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए दिया जाएगा। प्रदेश का सहकारिता विभाग छोटे किसानों को एक लाख रुपये तक का लोन दो फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध करा रहा है। लगभग पांच महीने पहले शुरू हुई इस योजना का प्रदेश में 1.25 लाख से अधिक किसान लाभ उठा चुके हैं।

इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए महिला सशक्तीकरण विभाग ने महिलाओं को एक लाख रुपये तक का लोन एक फीसदी के ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ सिर्फ एकल महिलाओं (विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित) को उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का मकसद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
एक लाख रुपये तक के ऋण से महिलाएं पशुपालन और मत्स्यपालन से जुड़ा कोई कारोबार कर सकेंगी। विभाग ने अभी लक्ष्य तय नहीं किया है कि कितनी महिलाओं को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। एकल महिलाओं को एक फीसदी के ब्याज पर एक लाख रुपये तक का लोन देने की योजना का आगाज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा। इस योजना का मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
-रेखा आर्या, बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री





