OMG: बड़ी मछली ने जैसे निगला छोटी को…कि जम गई बर्फ में!

मछली के मुंह में एक और मछली
जीहां अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के लिए गए एक शख्स को एक साथ दो दो मछली मिल गईं। एक ट्राउट फिश जिसके मुंह में एक और मछली दबी हुई थी। खास बात ये थी की इस आदमी को मिली ये दोनों मछलियां कांटे में नहीं फंसी थीं बल्कि बर्फ में जमी हुई मिली थीं। ये वाकई हैरान करने वाला नजारा था कि आखिर ये हुआ कैसे।
निगलने के पहले ही कैसे जम गई
वैसे तो कुछ भी जमने का काम कुछ सैकडों का नहीं होता मगर इस मछली को देख कर तो लग रहा था कि जैसे वो दूसरी वाली को मुंह में रखते ही जम गई हो। तो आखिर ये हुआ कैसे। इस बारे में मछली पकड़ने गए शख्स का मानना है कि ट्राउट ने अपने मुंह के मुकाबले काफी बड़े आकार की मछली निगलने की कोशश की थी। यही वजह है कि उसका गला चोक हो गया और दूसरी मछली उसके मुंह में फंसी रह गई। इस तरह वो उसे ना उगल पाई ना निगल पाई और इसी प्रयास में वैसे ही जम गई। उसने इस मछली का एक वीडियो भी साझा किया है।