OMg: सेल्‍फी का दीवाना साइकिल लेकर चढ़ गया टावर पर, फिर जो हुआ वो…

मोबाइल से सेल्फी लेने की दीवानगी ऐसी कि खेल खेल में एक युवक ने 50 फीट ऊंचे टॉवर पर साइकिल चढ़ा दी और बाद में साइकिल को वहीं छोड़कर चलता बना। बाद में जब वन विभाग ने ये नजारा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पता चला कि ये हरकत करने वाला 20 साल का रोहित सगरवाल मानसिक रूप से कमजोर है। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया और सर्तक रहने की हिदायत दी। यह घटना बीते रविवार को मध्‍य प्रदेश के नीमच शहर में हुई बताई जा रही है।

OMg: सेल्‍फी का दीवाना साइकिल लेकर चढ़ गया टावर पर, फिर जो हुआ वो...

इस तरह हुई घटना

पता चला है कि रविवार की रात में रोहित ने स्‍थानीय स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के सामने वन विभाग कार्यालय परिसर के वायरलेस टॉवर पर साइकिल चढ़ा दी और मोबाइल से सेल्फी खींच कर साइकिल ऊपर ही छोड़ कर चला गया। सुबह जब लोगों ने करीब 50 फीट ऊंचे टॉवर पर साइकिल देखी तो दंग रह गए। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कारनामा रोहित ने ही अंजाम दिया। इस पर नीमच सिटी पुलिस उसे थाने में हाजिर होने के लिए आदेश दिया।

लड़की को मिला प्यार में धोखा तो लड़के के घर के बाहर ने किया जमकर डांस , देखे विडियो

मानसिक रूप से कमजोर

पुलिस का आदेश मिलने पर रोहित के परिवार वाले थाने पहुंचे और बताया कि दरसल वो मानसिक रूप से कमजोर है। इस पर पुलिस ने उसके माता-पिता और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को भविष्‍य में सावधान रहने के लिए कहा और लिखित रूप से उनका बयान लिया कि भविष्‍य में किसी भी घटना-दुर्घटना के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। पता चला है कि रोहित पहले भी टॉवरों पर चढ़ का काम कर चुका है। वह नीमच इलाके के आसपास के लगभग सभी टॉवरों पर चढ़ चुका है।

Back to top button