OLA Electric Share Price में लगी तेजी की आग! 7 दिन में 70% से ज्यादा भागा

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों (OLA Electric Share Price) में तूफानी तेजी का दौर थम ही नहीं रहा। एक महीने पहले जिसके शेयर रिकॉर्ड लो तक गिर गए थे आज वह रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है। NSE पर 16 मार्च 2026 को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने 52 वीक लो यानी 22.25 रुपये के रिकॉर्ड लो स्तर पर चले गए थे।

वही, BSE पर 2 मार्च 2026 को OLA के शेयर 21.21 रुपये के रिकॉर्ड लो पर चले गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही बाजी पलट गई। अप्रैल शुरू होते ही इसके शेयरों में तेजी का दौर लौटा आया है।

Ola Electric Mobility Ltd के शेयरों में गुरुवार 10 अप्रैल को लगातार दूसरे सत्र में भी जोरदार तेजी जारी रही। गुरुवार को शेयर 20 प्रतिशत चढ़कर 36.32 रुपये पर बंद हुआ। और आज यानी 10 अप्रैल को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर NSE पर 36.72 रुपये के स्तर पर ओपन हुए और 39.50 के हाई तक गए। इसके शेयर पिछले 7 ट्रेडिंग दिनों में 70% फीसदी से ज्यादा भाग चुके हैं।

OLA Electric Share अप्रैल में 70% से ज्यादा भागे
दोपहर 11 बजकर 38 मिनट पर यह 38.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से यह अपने रिकॉर्ड लो से 77 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है। 7 ट्रेडिंग दिनों में ही ओला के शेयरों अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। 30 मार्च 2026 को ओला का शेयर 22.80 रुपये के स्तर पर था।

OLA Electric Share अप्रैल में अब तक ये 70% से अधिक भाग चुका है। अभी अप्रैल के 10 दिन ही हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में शेयरों में भारी गिरावट के बाद शेयरहोल्डर्स के लिए यह एक राहत की बात है। शुक्रवार के कारोबार में, इस नए जमाने के स्टॉक में 6% की और तेजी आई। इस महीने के सात ट्रेडिंग सेशन में से छह में यह बढ़त के साथ बंद हुआ है।

क्यों भाग रहे OLAके शेयर
Ola के शेयरों में आई तेजी की मुख्य वजह मार्च की बिक्री के आंकड़ों में आया जबरदस्त उछाल है, जिससे यह बात साबित होती है कि कंपनी आखिरकार अपनी ‘आफ्टर-सेल्स सर्विस’ को लेकर चीजोें को ठीक करने में कामयाब हो रही है।

इसेक अलावा यह उछाल कंपनी की बैटरी टेक्नोलॉजी में हुए सकारात्मक बदलावों के बाद आया है। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बनाने वाली इस कंपनी ने हाल ही में अपने खुद के बनाए हुए लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल के तैयार होने की घोषणा की है, जिसे अभी रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार है।

मार्केट कैप में भी हुआ इजाफा
OLA Electric Share Price में अक्टूबर 2025 से छह महीनों तक हुए लगातार नुकसान के बाद एक बड़ा बदलाव है। इस दौरान इसकी कीमत 85% तक गिर गई थी, जो भारी निराशा के संकेत थे। इस अवधि के दौरान, यह ₹21.21 प्रति शेयर के नए निचले स्तर तक भी पहुंच गया था, जिससे इसका मार्केट कैप लगभग ₹9,000 करोड़ कम हो गया था। लेकिन अब तेजी से इसके मार्केट कैप में सुधार हुआ है। NSE पर आज इसका मार्केट कैप (OLA Electric Market Cap) 16,849.37 करोड़ रुपये है।

Back to top button