सीएम के. चंद्रशेखर राव पर निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने साधा निशाना, कहा- मुझे गिरफ्तार करने की…

पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी किए जाने के बाद से हैदराबाद में तनाव है। अब भारतीय जनता पार्टी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने इसे लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। सिंह ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। मंगलवार को ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को ईगो का मसला बना लिया है। खास बात है कि गुरुवार को केसीआर रंगा रेड्डी जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

बुधवार को प्रदर्शन के बाद देर रात फिर हैदराबाद में प्रदर्शनकारी जुट गए थे। वह सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने धार्मिक नारे लगाने वाले, पुतला जलाने और पत्थर फेंकने वालों को रोकने के लिए लाठी चार्ज किया। इसके अलावा चारमीनार समेत पुराने हैदराबाद की कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आई थी।

क्या था मामला
मंगलवार को सिंह को जमानत मिलने के बाद भी जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके चलते पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा करना पड़ा था। खबर है कि उन्होंने 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस वीडियो को हटा लिया गया था

Back to top button