देश में JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या 1378 पहुंची

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़कर 1,378 हो गए। वही, मणिपुर में शुक्रवार को जेएन.1 का पहला मरीज मिला, जिसके बाद मणिपुर देश का सबसे नवीनतम राज्य बन गया जहां जेएन.1 के मामले मिले हैं।
भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में जेएन.1 वेरिएंट के सबसे अधिक 320 मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरा राज्य है, जहां जेएन.1 के 234 मामले मिले हैं।
किस राज्य में जेएन.1 के कितने मामलेः
| राज्य | मामले |
| महाराष्ट्र | 320 |
| कर्नाटक | 234 |
| आंध्र प्रदेश | 189 |
| केरल | 156 |
| पश्चिम बंगाल | 96 |
| गोवा | 90 |
| तमिलनाडु | 89 |
| गुजरात | 76 |
| राजस्थान | 37 |
| तेलंगाना | 32 |
| छत्तीसगढ़ | 25 |
| दिल्ली | 16 |
| उत्तर प्रदेश | 7 |
| हरियाणा | 5 |
| ओडिशा | 3 |
| उत्तराखंड, मणिपुर, नागालैंड | 1,1,1 |





