यूपी में 12 हजार के पार हुई कोरोना के मरीजो की संख्या…

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को कन्नौज जिले में कोरोना के 13 मरीज और मिले हैं। इसमें सबसे अधिक 10 कोरोना संक्रमित सदर ब्लाक क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक 145 केस मिल चुके हैं। जिनमें 93 एक्टिव केस हैं। 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। 


मैनपुरी में कोरोना संक्रमित की मौत
मैनपुरी के एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मरीज का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मरीज मुंह के कैंसर से भी पीड़ित था। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई। उधर, आज दो नए कोरोना संक्रमित भी मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 119 हो गया है।

बस्ती में आठ नए संक्रमित मिले
बस्ती जिले में शुक्रवार की देर रात 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में कुल 253 पॉजिटिव केस हो गए हैं। जिले में 169 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। यहां 12 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में 72 एक्टिव केस हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि की है।

फर्रुखाबाद में  दिल्ली से लौटा युवक पॉजिटिव निकला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में दिल्ली से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में अब तक 61 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 34 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 27 केस एक्टिव हैं। इसमें चार को छोड़कर सभी प्रवासी हैं।

मैनपुरी में दो और कोरोना संक्रमित मिले
मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र के गांव जुगिया में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है। इनमें 65 एक्टिव केस हैं।

टीम-11 के साथ सीएम योगी ने की मीटिंग
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID-19 प्रबंधन टीम -11 के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कोई मुद्दों पर चर्चा की।

जालौन में कोरोना के छह नए मरीज मिले
यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को छह और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो प्रवासी हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98 पहुंच गई है। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 53 हैं। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

यूपी में शुक्रवार को 536 मरीज मिले
यूपी में 536 मरीज मिलने के साथ ही एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने का रिकॉर्ड शुक्रवार को बन गया। यही नहीं नोएडा में भी रिकार्ड 76 मरीज मिले और आगरा पहला ऐसा जिला बना जहां कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1009 हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12616 हो गई है। 

Back to top button