अब जल्द आपको ऑनलाइन मिलेंगे पतंजलि प्रोडक्ट्स

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि जल्द ही अपने उत्पाद ई-कॉमर्स बाजारों में उतारने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही साथ दूसरे देशों में भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए वहीं जगह लेकर उत्पादन इकाइयां खोलने की तैयारी तेज हो गई है।
.jpg)
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, हम जल्द ही ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए ऑनलाइन बाजार में अपने प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारी नागपुर में निर्यात यूनिट तैयार हो गई है। इसके अलावा दूसरे देशों में भी अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए उत्पादन इकाइयां खोलने की शुरुआत हो चुकी है।
(179).jpg)
Whatsapp बिजनेस ऐप ने देशभर में मचाई धूम
उद्योग संगठन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लीडरशिप कॉनक्लेव में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कुछ कंपनियां लोगों को पतंजलि के उत्पादों से दूर करने के लिए षड्यंत्र रच रही हैं।
आयुर्वेद के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन यह जनता का भरोसा है कि हमारी कंपनी के उत्पाद पहली पसंद हैं। आचार्य ने बताया कि पतंजलि जल्द ही कपड़ों के बाजार में भी उतरने वाली है। कपड़े इस वित्त वर्ष के अंत तक ‘परिधान’ ब्रांडनेम से बाजार में उतार दिए जाएंगे।





