अब Xiaomi सर्विस सेंटर का नहीं लगाना होगा चक्कर, घर बैठे ऐसे बनेगा आपका फोन

Xiaomi ने भारत में अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए नया ट्रैकिंग सर्विस शुरू किया है।
इसकी मदद से यूजर्स घर बैठे सर्विस सेंटर में रिपेयर के लिए गए अपने स्मार्टफोन का स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे। ऐसे में बार-बार उन्हें सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब Xiaomi सर्विस सेंटर का नहीं लगाना होगा चक्कर, घर बैठे ऐसे बनेगा आपका फोनशाओमी ने अपने ब्लॉगपोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘यह अपने आप में एक अलग प्लेटफॉर्म है। आमतौर पर आप सर्विस सेंटर के एक्जिक्यूटिव को फोन करके रिपेयरिंग के लिए दिए गए फोन का स्टेटस पता करते हैं। वहीं अब इस सर्विस के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन स्टेटस पता कर सकते हैं और निश्चित समय पर जाकर अपना फोन रिसीव कर सकते हैं।’

ऐसे ट्रैक करें अपने शाओमी फोन का स्टेटस

www.mi.com/in/service/repairstatus पर विजिट करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर/ऑर्डर नंबर/सर्विस नंबर/ आईएमईआई नंबर/ सीरियल नंबर डालें और फिर confirm पर क्लिक करें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी मिलेगी। अब OTP वेरिफाई करें और फिर submit पर क्लिक करें। अब आपको फोन का स्टेटस पता चल जाएगा।
 
Back to top button