अब ये स्मार्टवॉच आपको तुरंत बता देगी की आप प्रेग्नेंट है की नहीं…

पारंपरिक तरीके से घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का तरीका अब पुराना हो सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्होंने नई स्मार्टवाच बनाई है, जो गर्भधारण होते ही इसकी जानकारी महिलाओं को दे देगी। इसके ट्रायल स्विटजरलैंड में शुरू हो चुके हैं।स्मार्टवॉच

शोधकर्ताओं ने पहली बार मौजूदा हार्डवेयर की मदद से छोटे-छोटे शारीरिक परिवर्तनों का एक पैकेज की पहचान की। ये बदलाव उस वक्त शुरू हुए, जब गर्भावस्था शुरू हुई थी। वे अब एक एल्गोरिथम का निर्माण कर रहे हैं, जो इस स्मार्टवॉच को पहनने वाले की व्यक्तिगत गुणों के बारे में जान सके।

इससे न सिर्फ महिलाओं को इस बारे में जानकारी दी जा सकेगी कि उनकी गर्भावस्था कब शुरू हो गई है। बल्कि यह इस बारे में भी बता सकेगी कि किन दिनों में गर्भावस्था के लिए सबसे अच्छा समय है। बताया जा रहा है कि एवा ब्रेसलेट नाम की इस स्मार्टवॉच की कीमत करीब 200 पाउंड ( करीब 19 हजार रुपए) हो सकती है।

शोधकर्ता इसे इस साल के अंत तक वास्तविक टेस्ट के लिए बाजार में उतारने की उम्मीद कर रहे हैं। वर्तमान में घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट की जांच करने के लिए सुबह महिलाओं मूत्र का स्टिक में डालना होता है, जो मूत्र में मानव कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन के स्तर का मूल्यांकन कर बताता है कि महिला ने कंसीव किया है या नहीं।

इसे भी पढ़े: तो इस तरह घर पर ही बनायें मजेदार टोमेटो सॉस

टेक्सास में अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन एनुअल कांग्रेस में अपने शोध को पेश करते हुए Mohaned Shilaih ने कहा कि जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसकी त्वचा के तापमान, सांस लेने की दर, पल्स और हृदय की धड़कनों में बदलाव होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रति मिनट 2.1 धड़कन बदलती है, साथ ही साथ त्वचा के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस का बदलाव इस बात का संकेत देता है कि महिला की गर्भावस्था शुरू हो चुकी है। यह संभवतः प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन से जुड़े हार्मोनल बदलावों के कारण होता है।

स्मार्टवॉच प्रेग्नेंसी के एक सप्ताह के आस-पास इसका पता लगाने में सक्षम है। कोई भी संवेदनशील प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी इतने समय के बाद ही सही नतीजे दे पाती है। हालांकि, इसे बनाने वालों का मानना है कि भविष्य में यह स्मार्टवॉच और कम समय में ही गर्भावस्था का पता लगा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button