अब दिल्ली वालों को स्मॉग से मिल सकती है बड़ी राहत

जानलेवा प्रदूषण से  दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिल सकती है. 15 नवंबर को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.जिससे शहर वासियों को स्मॉग यानी शहर में घुली ज़हरीली हवा से राहत मिल सकती है. राजस्थान और पाकिस्तान के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार हैं, जिसका असर 14 नवंबर से दिखेगा. सब कुछ ठीक रहा तो 14 नवंबर से हवा की गति 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी. इसकी वजह से जानलेवा प्रदूषण से दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिलेगी.जानलेवा प्रदूषण

मौसम विभाग के अनुसार,  वेस्टर्न डिस्टरबेंस की यह संभावना हल्की है. एक से दो दिनों में इसे लेकर निश्चित तौर पर कुछ कहा जा सकेगा लेकिन यह तय है कि इस दौरान हवा की रफ्तार तो बढ़ेगी ही. दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे स्मॉग छंट जाएगा और दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े: अभी-अभी: कृष्णा नदी में डूबने से 16 की मौत, PM मोदी ने ने जताया दुख

बताते चलें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से घना स्मॉग होने की वजह से वायू प्रदूषित हो गई और इसमें सुधार के लिए प्रशासन ने निर्माण गतिविधियों पर रोक और पार्किंग शुल्क में चार गुना वृद्धि सहित कुछ आपात कदम उठाए हैं.

 

Back to top button