केंद्र सरकार अब गरीबों को राशन कार्ड से राशन नहीं मिलेंगे रुपए

केंद्र सरकार अब गरीबों को राशन कार्ड से खाद्यान्न देने की बजाय अब सीधे उनके बैंक अकाउंट में रुपए भेज देगी. अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को सब्सिडी देने की तैयारी है. नए साल में इस योजना के शुरू होने के पूरे आसार हैं. इसके लिए राशन कार्डो को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है. दरअसल, केंद्र सरकार को आए दिन मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.राशन कार्ड

..आई एक्सक्लूसिव

-कानपुर में 5,48,127 राशन कार्ड धारकों के बैंक अकाउंट किए गए आधार से लिंक

-शहर में 64 परसेंट से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ, सीधे अकांउट में आएगी सब्सिडी

-सब्सिडी के रूप में हर महीने मिलेंगे 2600 रुपए, घर के मुखिया के खाते में पहुंचेंगे रुपए

इसे भी पढ़े: इवांका के स्वागत के लिए हैदराबाद में शुरू हुई ये खास तैयारी, जानें क्या हैं इंतजाम?

मुखिया के खाते में आएंगे रुपए

शहर में 63,147 अंत्योदय कार्ड धारक और 6,91,033 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं, इनमें से 5,40,172 कार्ड धारकों के बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कर दिया गया है. वहीं 5,48,127 कार्ड धारकों के बैंक अकाउंट को राशन कार्ड से लिंक कर दिया गया है. शासन से इस योजना के लिए कैबिनेट में बिल भी पास हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इस योजना को नए साल में शुरू कर दिया जाएगा. वहीं डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. जल्द ही इसके लागू होने की उम्मीद है.शिकायतों को

देखते हुए उठाया कदम

शहर में शुरुआती चरण में 64 परसेंट शहरी और 79 परसेंट ग्रामीण क्षेत्र के कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा. माना जा रहा है कि हर महीने 2600 रुपए सब्सिडी के रूप में कार्ड धारक को दिए जाएंगे. बताते चले कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को आए दिन खाद्यान्न वितरण को लेकर शिकायत मिलती है. वहीं फूड सिक्योरिटी एक्ट में संसोधन करते हुए सब्सिडी की रकम अब सीधे कार्ड धारक के खाते में दी जाएगी, कार्ड धारक को लाभ पहुंचाने और राशन में होने वाली धांधली को रोकने के लिए इस योजना को शुरू किया जा रहा है.

आंकड़े

शहर में अंत्योदय कार्ड होल्डर– 63,147

पात्र गृहस्थी के कार्ड होल्डर– 6,91,033

शहर में कोटेदारों की संख्या–910

अंत्योदय कार्ड में दर्ज यूनिट–2,55,114

टोटल कार्ड की संख्या– 7,54,180

लिंक किए गए आधार– 5,60,172

दर्ज किए गए बैंक अकाउंट– 5,48,127

फिलहाल इस रेट पर मिलता है राशन

गेहूं — 2 रुपए प्रति किग्रा.

चावल– 3 रुपए प्रति किग्रा.

चीनी– 13.50 रुपए प्रति किग्रा.

नोट: दिए गए रेट नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत तय किए गए हैं.

Back to top button