अब इन तरीकों से घर पर करें कोरोना की पहचान…

इन दिनों मौसम बदल रहा है। ऐसे में सर्दी जुखाम आम बात है। सामान्य जुकाम, फ्लू, मौसम के अनुसार एलर्जी और कोरोनावायरस सभी के लक्षण एक जैसे ही होते हैं। यह कैसे पता लगाया जाए कि आपको सामान्य जुकाम है या कोरोना वायरस? इसे समझने के लिए आपको इन सब के लक्षणों के बीच के अंतर को समझना होगा। आप घर बैठे ही लक्षणों के आधार पर पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस के लक्षण हैं। 

कोरोना के लक्षण :

कोरोना में बुखार या ठंड लग के बुखार होना, ड्राई बलगम, सांस लेने में दिक्कत, थकान, सरदर्द या शरीर में दर्द, गले में खराश आम है। 

नाक बहना, साइनस कंजेशन और सांस लेने में दिक्कत Covid 19 के आम लक्षणों में आते है। अगर आपको काफी कम या माइल्ड लक्षण हैं तो सबसे पहले खुद को घर में क्वारंटाइन कर लें।

साधारण सर्दी-जुकाम के लक्षण:

फ्लू या एलर्जी होने पर यह जुकाम के लक्षणों के मुकाबले ज्यादा तकलीफ दे सकता है। ऐसे होने पर इन लक्षणों पर ध्यान दें।

बहती हुई या भरी हुई नाक, हल्की बलगम, थकान, छींक आना, आंखों से पानी आना, गले में खराश, सरदर्द (बहुत कम) और सामान्य कोल्ड या फ्लू 7 से 10 दिनों में खत्म हो जाता है।

सामान्य जुकाम को खत्म करने के लिए आपका इम्यून सिस्टम ही काफी होता है।

Back to top button