हौसले से बड़ा कुछ नहीं, दिव्यांग ने जुगाड़ से चलाई बाइक!

आपने ये ज़रूर सुना होगा कि अगर इंसान का हौसला मजबूत हो, तो वो कुछ भी कर सकता है. वो अपनी किसी भी कमज़ोरी को अपनी ताकत बना सकते हैं. कुछ ऐसा ही दिखाता हुआ एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद आप वीडियो में दिख रहे शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दिव्यांग शख्स, जिसके हाथ नहीं हैं और बाइक चला रहा है. उसका जुगाड़ देखने के बाद लोग शख्स की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. ये हौसला और इस तरह का कारनामा करने की हिम्मत और हौसला आसानी से नहीं मिलते हैं.

बिना हाथ के चला दी मोटरसाइकिल
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक युवक के दोनो हाथ नहीं हैं. इससे हारने के बजाय उसने उसने कुछ औजार बनाए हैं, जिसके ज़रिये वो बाइक चला रहा है. इस औज़ार के ज़रिये वो अपनी बाइक को आराम से कंट्रोल कर सकता है. जैसे ही वो अपने औजारों को बाइक में फिट में करता है और बाइक चलाना शुरू कर देता है, बाइक बढ़िया तरीके से चलने लगती है.

तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bapu_zamidar_short नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है- इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर लोगों ने बहुत से प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा – इस शख्स के हिम्मत और जज्बे को सलाम कर रहे हैं. लोगों ने शख्स के जज़्बे और हौसले की तारीफ में बहुत कुछ लिखा है.

Back to top button