सिर्फ बेसन ही नहीं सूजी से भी बना सकते हैं ढोकला, ऐसे बनाए

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप सूजी
1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1/2 चम्मच काले तिल
1/2 बड़ा चम्मच नारियल
1/2 कप दही
नमक
चीनी
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 चम्मच सरसों के बीज
करी पत्ता
विधि :
इस रवा ढोकला को बनाने के लिए एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें सूजी (रवा) को एक मिनट के लिए सूखा भून लें और आंच से उतारकर ठंडा कर लें।
फिर एक कटोरा लें और उसमें दही, चीनी, नमक, खाने का सोडा, अदरक का पेस्ट और थोड़ा-सा तेल डालें।
भुने हुए रवा के साथ सारी सामग्री को थोड़ा गाढ़ा होने तक मिला लीजिए और बैटर को कुछ देर के लिए अलग रख दीजिए।
बैटर को एक चिकने पैन में डालें और लगभग 20 मिनट तक या पक जाने तक भाप में पकाएं। ढोकला पैन को भाप से निकालें और इसे सामान्य कमरे के तापमान पर सेट होने दें।
एक पैन में तेल गर्म करें और सरसों के तेल, तिल, नारियल और करी पत्ते को करीब 30 से 45 सेकेंड तक भून लें।
तड़के को ढोकले के ऊपर डालें और टुकड़ों में काटें। ढोकला तैयार है, अब इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें।





